x

विराट आज जो भी हैं; धोनी की वजह से हैं, खुद कोहली ने की पुष्टि

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

विराट कोहली आज जो भी हैं; उसकी वजह शुरुआती दिनों में धोनी द्वारा उनपर जताया गया भरोसा है। जिसकी पुष्टि करते हुए कोहली ने माना कि धोनी ने उन्हें तीसरे नंबर पर आजमाया, जो उस वक्त बड़ी बात थी। क्योंकि टीम के पास उनके अलावा भी विकल्प थे, लेकिन धोनी ने विराट का समर्थन किया। आज विराट ने 2009-2019 तक 34 शतक और 39 अर्धशतक की बदौलत 63.35 की औसत से 8743 रन बनाए। जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 94.14 रहा।