x

इसरो ने चांद की पहली कक्षा में चंद्रयान-2 को सफलतापूर्वक पहुंचाया, 90% घटाई स्पीड

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

इसरो ने आज सुबह 8.30 से 9.30 बजे के बीच चंद्रयान-2 को चांद की पहली कक्षा LBN#1 में सफलतापूर्वक प्रवेश करा दिया है। अब चंद्रयान-2, 118 किमी की एपोजी और 18078 किमी की पेरीजी वाली कक्षा में अगले 24 घंटे तक चक्कर लगाएगा। इस दौरान चंद्रयान-2 की गति को 10.98 किमी प्रति सेकंड से घटाकर करीब 1.98 किमी प्रति सेकंड किया गया। चंद्रयान-2 की 90% स्पीड घटाकर इसरो ने इसे चांद के नजदीक पहुंचाया है।