x

इसरो ही नहीं बल्कि नासा भी कर रहा है चंद्रयान-2 के लैंडर और ऑर्बिटर से संपर्क साधने की कोशिश

Shortpedia

Content Team
Image Credit: shortpedia

चंद्रयान-2 के लैंडर और ऑर्बिटर से इसरो ही नहीं बल्कि नासा भी संपर्क साधने की कोशिश कर रहा है जिसकी कई तस्वीरें सामने आई है। नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा ) के डीप स्पेस नेटवर्क के ओपन प्लेटफॉर्म में इस कोशिश को साफ देखा जा सकता है। जानकारी के मुताबिक, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में स्थित NASA की वेधशालाएं चंद्रयान-2 के लैंडर और ऑर्बिटर से संपर्क करने की कोशिश में जुटी है।