x

आज से 7 सितंबर तक उल्टे रास्ते में चांद का चक्कर लगाएगा विक्रम लैंडर

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Twitter@ISRO

ISRO ने आज सुबह 8 बजकर 50 मिनट पर विक्रम लैंडर को विपरित कक्षा में डाला। कल चंद्रयान-2 से अलग होकर करीब 20 घंटे से विक्रम लैंडर अपने ऑर्बिटर की कक्षा में ही चक्कर लगा रहा था। लेकिन, अब ये ऑर्बिटर से उल्टी दिशा में जाएगा। इसे डि-ऑर्बिट कहते हैं। अब चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने से पहले विक्रम लैंडर करीब 2 किमी प्रति सेकंड की गति से चांद के चारों तरफ चक्कर लगाएगा।