x

कांगो: 30 लोगों की मौत, 140 लोग लापता, 183 सुरक्षित

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

अफ्रीकी देश कांगो रिपब्लिक की माई नडोम्बे झील में नाव डूबने से 12 महिलाओं, 11 बच्चों समेत 30 लोगों की मौत हुई। हादसे के वक्त नाव पर करीब 350 से ज्यादा लोग सवार थे। जिनमें से 183 ही बचकर किनारे पर आ सके। बाकी लोगों की तलाश जारी है। हादसे में करीब 140 लोग लापता हैं। पिछले महीने भी ऐसे ही हादसों में करीब 167 लोगों की जान गई थी।