x

US में विदेशियों को गैर कानूनी रूप से ठहराने के मददगार 8 भारतीय गिरफ्तार

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

अमेरिका में आव्रजन एवं सीमा शुल्क प्रवर्तन विभाग ने 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिन पर आरोप है कि ये सैकड़ों प्रवासियों को छात्रों के रूप में देश में अवैध तरीके से बने रहने में मदद कर रहे थे। ICE ने इस बात की जानकारी नहीं दी कि पकडे गए लोग भारतीय हैं या फिर भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक। इन सभी की उम्र 30 साल के करीब है। बता दें इनमें से 6 को डेट्रॉइट इलाके से जबकि अन्य 2 को वर्जीनिया और फ्लोरिडा से गिरफ्तार किया गया है।