x

रोहतागं पास खुलते ही बर्फ के मजे लेने उमड़ी पर्यटकों की भीड़

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Flickr

हिमाचल प्रदेश में बीते दिन बर्फबारी की वजह से रोहतांग दर्रा बंद हो गया था, जिसे आज वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया। रोहतांग दर्रे में 3 महीने बाद रौनक लौटी है। प्रशासन ने रोहतांग दर्रा सैलानियों के लिए बहाल कर दिया है। जिसके बाद भारी संख्या में पर्यटक रोहतांग पहुंच रहे हैं। भारी बर्फबारी से शनिवार को लाहौल-स्पीति में काफी लोग फंस गए थे। बीते 23 सितंबर को भारी बर्फबारी के बाद से ही लाहौल में पारा माइनस में चल रहा है।