x

Uber शुरु करने जा रहा है बोट सर्विस, इस शहर में मिलेगी सबसे पहले सेवा

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

Uber अब मुंबई में Boat सर्विस देगी। जिसकी शुरुआत गेटवे ऑफ इंडिया से होगी। अभी तक Uber ने इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन रिपोर्ट की माने तो Uber गेटवे ऑफ इंडिया से लेकर मांडवा जेट्टी तक ये सर्विस देगी। यात्री सेवा शुरु होने से 15 मिनट पहले ही सीट या फिर पूरी नाव बुक करने के लिए 6-8 सीटर स्पीडबोट का इस्तेमाल कर सकेंगे। अभी इतनी दूरी तय करने में 1 घंटा लगता है, लेकिन Uber Boat Service से ये 22 मिनट का हो जाएगा।