x

बड़ी कार्रवाई करते हुए राहुल ने भंग की कर्नाटक कांग्रेस कार्यकारिणी

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

कर्नाटक में जारी सियासी संग्राम के बीच आज राहुल गांधी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कांग्रेस राज्य कार्यकारिणी को भंग किया, हालांकि प्रदेश अध्यक्ष और कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अपने पदों पर बने रहेंगे। कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार बोले- कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भंग कर दिया गया है, नई कार्यकारिणी का जल्द ही गठन होगा। इससे पहले कर्नाटक के कांग्रेस विधायक रोशन बेग को पार्टी से निलंबित किया गया था।