एफपीआई ने दो सप्ताह में 11,000 करोड़ का किया निवेश
भारतीय अर्थव्यवस्था में तेजी से उत्साहित विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने इस महीने के पहले दो सप्ताह में देश के पूंजी बाजार में करीब 11,000 करोड़ रुपये का निवेश किया है. यह नवीनतम नकदी प्रवाह पिछले पांच महीने (फरवरी-जून) में कई कारणों से 1.62 लाख करोड़ रुपये के शुद्ध विदेशी पूंजी प्रवाह के बाद आया है.