त्यौहारो के सीजन में सरकार देगी सस्ती दाल
सरकारी बफर स्टॉक में दालों की एक्स्टा स्टॉक को देखते हुए केंद्र सरकार ने फैसला किया है कि फिलहाल 18 लाख टन के दाल के स्टॉक में से 4 लाख टन दाल ओपेन मार्केट सेल्स स्कीम (ओएमएसएस) यानि खुले बाज़ार में बेचेगी. यही नहीं सरकार सरकारी संस्थानों के जरिए भी 1.5 लाख टन दाल बेचने का विचार कर रही है. बता दें कि मौजूदा समय में अरहर का थोक कीमत 65 रुपये प्रति किलो के आसपास जबकि सरकार के इस स्किम के बाद 50 रूपये प्रति किलो होने की उम्मीद है