आम बजट 2018 :दूरसंचार क्षेत्र को नहीं मिला वित्तीय सहारा
दूरसंचार कंपनियों के प्रमुख संगठन COAI के महानिदेशक राजन मैथ्यूज ने आम बजट के प्रति निराशा जताते हुए कहा है कि भारी वित्तीय दबाव से गुजर रहे दूरसंचार क्षेत्र की जरुरी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया है. ज्ञात हो कि दूरसंचार एसोसिएशन केंद्र द्वारा लगने वाले शुल्कों व करों में कटौती की मांग कर रही थी. राजन मैथ्यूज ने दुःख पकट करते हुए कहा है कि लगातार बढ़ती हुयी प्रतिस्पर्धा को ध्यान में रखते हुए बताया कि इस क्षेत्र में तत्काल हस्तक्षेप की जरूरत है.