10000 करोड़ रूपए की पूंजी मिल सकती है सरकारी बैंकों को
जून तिमाही नतीजों के बाद सरकार की ओर से पीएसयू बैंकों की समीक्षा होगी। आरबीआई के मुताबिक वित्त वर्ष 2018 में पीएसयू बैंकों को 48,000 करोड़ रुपये की पूंजी की जरूरत होगी। वहीं,सरकार ने सिर्फ 10,000 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।पीएसयू बैंकों को नई पूंजी के लिए-सरकारी बैंकों को बैड लोन मैनेजमेंट सुधारना होगा। मार्केट से पूंजी जुटानी होगी और नॉन-कोर एसेट की बिक्री करनी होगी।