एयर इंडिया पर हुआ 48 हज़ार करोड़ का कर्ज
सरकारी स्वामित्व वाली एयरलाइन्स एयर इंडिया पिछले काफी लंबे समय से आर्थिक रूप से नुकसान झेल रही है. जिसकी जानकारी नागर विमानन मंत्री सुरेश प्रभु ने दी है. उन्होंने बताया एयर इंडिया पर 48 हज़ार करोड़ रुपये से ज्यादा का कर्ज हो चुका है. हालांकि केंद्र सरकार ने मई में इसके रणनीतिक विनिवेश की कोशिश की थी जो पूरी तरीके से विफल रही. फिलहाल एयरलाइन्स इतने भारी कर्ज के साथ सेवाएं दे पाने में असमर्थ सी दिख रही है.