पिछले सत्र में उच्चतम स्तर पर बंद होने के बाद आज गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार
Image Credit: Shortpedia
पिछले सत्र में उच्चतम स्तर पर बंद होने के बाद आज शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। सेंसेक्स इस दौरान 119.91 अंक नीचे 55462.67 के स्तर पर तो निफ्टी 37.80 अंक नीचे 16,525.20 के स्तर पर खुला। इस बीच 897 शेयरों में तेजी आई, 782 शेयरों में गिरावट आई और 97 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। कल सेंसेक्स ने 55680.75 और निफ्टी ने 16,589.40 के स्तर को छूआ था।