बिक सकती है 'नरीमन प्वाइंट की शान' एयर इंडिया बिल्डिंग, महाराष्ट्र सरकार ने लगाई 1,400 करोड़ की बोली
Image Credit: Wikipedia
नरीमन प्वाइंट के नाम से मशहूर एयर इंडिया बिल्डिंग बिकने वाली है। आर्थिक संकट में फंसी एयर इंडिया की मांग 2 हजार करोड़ रुपये है, जबकि ठाकरे सरकार ने इसकी कीमत 1,400 करोड़ रुपये तय की है। 2018 में कंपनी ने ये 23 मंजिला बिल्डिंग बेचने का फैसला किया तो फडणवीस सरकार ने इसे खरीदने में दिलचस्पी दिखाई थी। अब ठाकरे सरकार ने बिल्डिंग खरीदने की इच्छा जाहिर की है।