अटल जी के इस फैसले से दुनिया हो गई थी भारत के खिलाफ
1998 में जब अटल जी की सरकार आई तो उनके सामने GDP बड़ी चुनौती थी. इन्हीं चुनौतियों के बीच अटल जी ने 5 न्यूुक्लियर टेस्ट को हरी झंडी दिखा दी और भारत को न्यक्लियर पॉवर घोषित कर दिया. इस फैसले को अमेरिका समेत कई देशों ने गलत माना और भारत पर प्रतिबंध लगा दिया. ऐसे में भारत की GDP में भारी गिरावट दर्ज की गई. अटल जी ने संसद में कहा,आर्थिक चुनौतियां बढ़ी हैं, लेकिन भारत जल्द ही नई उड़ान भरेगा और फिर बाद में अटल जी का ये फैसला सही साबित भी हुआ.