ऑडी के सीइओ पर जर्मनी में कसा शिकंजा
Image Credit: New Straits Times
हिंदुस्तान में बीएमडब्ल्यू और ऑडी की गाड़ियों को शाही गाड़ियों में शामिल किया जाता है. और इनकी गाड़ियों की कीमत भी काफी ज्यादा है. वही ऑडी कार बहुत बड़े विवाद में फंस गयी है. ऑडी के सीइओ रूपर्ट स्तेडलर पर गाड़ियों का प्रदूषण छिपाने का गंभीर आरोप लगा है. रूपर्ट को जर्मनी में गिरफ्तार किया गया. जहां उनके कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. रूपर्ट एक खास सॉफ्टवेयर के जरिये ऑडी की गाड़ियों का प्रदूषण स्तर छिपाते थे.