आर्थिक सुधार कर बांग्लादेश ने स्थापित किये कई नए आयाम, भारत भी ले सकता है सबक
Image Credit: Shortpedia
अपनी अर्थव्यवस्था में कई संरचनात्मक सुधार कर आज बांग्लादेश तेजी से विकास करने वाली आर्थिक शक्ति बनकर उभर रहा है। बांग्लादेश की इस तरक्की में वहाँ की लघु वित्त संस्थाओं और वहां के ग्रामीण बैंकों ने अहम भूमिका निभाई है। इसके लिए बांग्लादेश ने महिला सशक्तिकरण, गारमेंट्स निर्यात, कृषि में बदलाव जैसे कई क्षेत्रों में सुधार किया है। जिसका असर आज ये है कि वहां की विकास-दर लगभग 8.1% है।