जल्द ही SBI बंद करेगा ये खास तरह के ATM
SBI अब ATM कार्ड को लेकर एक बड़ा कदम उठाने जा रहा है। जिसमें वो अपने पुराने मैजिस्ट्रिप (मैग्नेटिक) डेबिट कार्ड बंद कर रहा है। इस प्रक्रिया की अंतिम तारीख 31 दिसंबर 2018 है। इसके बदले ग्राहकों को ईएमवी चिप वाला डेबिट कार्ड लेना होगा। ऐसा ना करने पर ग्राहक पुराना ATM कार्ड इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। साथ ही बैंकों की एटीएम मशीनें ऐसे कार्डों को स्वीकार नहीं करेंगी। नए कार्ड के लिए ऑनलाइन बैंकिंग या बैंक ब्रांच में जाकर अप्लाई कर सकते हैं।