बजट 2020: लोकसभा पटल पर 15वें वित्त आयोग की रिपोर्ट, वित्त मंत्री पढ़ रहीं बजट
Image Credit: Shortpedia
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 15वें वित्त आयोग की रिपोर्ट लोकसभा पटल पर रखी। निर्मला ने अपने भाषण में कहा- मैं वर्ष 2020-21 का बजट पेश कर रही हूं। लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार को बहुमत मिला, 2019 के चुनाव नतीजे हमारी नीतियों पर मिले जनादेश हैं। लोगों ने हमारी सरकार पर भरोसा जताया, ये बजट देश की आकांक्षाओं का बजट है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली को श्रद्धांजलि दी।