केंद्र सरकार ने घटाए पेट्रोल और डीजल के दाम
Image Credit: India TV
इन दिनों घर की रसोई से ज्यादा आम आदमी की जेब पर पेट्रोल और डीजल के बढ़ते हुए दाम भारी पड़ रहे थे. आए दिन दामों में बढ़ोतरी हो रही थी जिसकी वजह से आम आदमी का जीना दूभर हो गया था. लेकिन आज केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दामों पर एक्साइज ड्यूटी घटा दी जिसके बाद दाम 2.5 रुपये तक कम हो गए हैं केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बताया कि केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दाम 2.5 रुपये तक कम किए हैं और हमने राज्य सरकारों को नोटिस भेज दिया है