जेट एयरवेज के बाद कर्ज में डूबी एयर इंडिया, सरकार बेच सकती है 100% हिस्सेदारी
Image Credit: shortpedia
अस्थायी रूप से बंद हुई जेट एयरवेज के बाद अब सरकारी एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया पर खतरा मंडरा रहा है. दरअसल, मोदी सरकार कर्ज में डूबी एयरलाइन में अपनी 100% हिस्सेदारी बेच सकती है. हालांकि निवेश एवं सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन के सचिव का कहना है कि इस संबंध में आखिरी फैसला सरकार के एक पैनल द्वारा लिया जाना है. बता दें कि अक्टूबर के बाद से एयर इंडिया के पास अपने कर्मचारियों को वेतन तक देने के पैसे नहीं होंगे.