एयर इंडिया को कर्ज से उभारने के लिए उसकी सहायक कंपनी को बेचेगी केंद्र सरकार
Image Credit: shortpedia
सरकारी स्वामित्व वाली एयर इंडिया पर 50 हज़ार करोड़ रुपये का कर्ज है. जिसको कर्जमुक्त करने के लिए केंद्र सरकार ने एड़ी से चोटी तक का जोर लगा लिया है. लेकिन उसे सफलता नही मिल पा रही है. अब एयर इंडिया की हिस्सेदारी न बिकने के बाद इसकी सहयोगी कंपनी AIATSL को बेचने का ऐलान कर दिया गया है. सहयोगी कंपनी को बेचने के बाद जो रकम हासिल होगी उससे एयर इंडिया का कर्ज चुकाया जाएगा. इस सारी प्रक्रिया के लिए अरुण जेटली की अध्यक्षता में एक समूह बना दिया गया है