वीडियोकॉन लोन मामले में चंदा कोचर पर लग सकता है एक करोड़ रुपये का जुर्माना
Image Credit: www.freepressjournal.in
3250 करोड रुपए का लोन वीडियोकॉन कंपनी को देने के बाद विवादों में आई ICICI बैंक की एमडी चंदा कोचर और उनके पति दीपक कोचर पर पिछले कई दिनों से जांच चल रही है. ईडी के अलावा सेबी ने भी चंदा कोचर की जांच शुरू कर दी थी और अब इस मामले में सेबी चंदा कोचर पर 1 करोड़ रुपए तक का जुर्माना लगा सकता है. जबकि ICICI बैंक पर 25 करोड रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा यह जुर्माना चंदा पर इसलिए लगाया जाएगा क्योंकि इन्होंने इस डील की जानकारी किसी को नहीं दी थी