पाकिस्तान में नया शहर बसा रहा चीन, लोगों में दिखा असंतोष
Image Credit: The American Conservative
चीन अब पाकिस्तान के बंदरगाह ग्वादर के पास 15 करोड़ डॉलर की लागत से एक नया शहर बसायेगा। जहां वो अपने करीब 5 लाख कामगारों को रहने के लिए जगह देगा। पाकिस्तान में चीनी कॉलोनियों में सिर्फ चीनी नागरिक रहेंगे। इससे पहले चीन अफ्रीका और मध्य एशिया में अपने नागरिकों के लिए चीनी कॉलोनियां बसा चुका है। वहीं चीनी सरकार पूर्वी रूस और उत्तरी म्यांमार में जमीन खरीद रही है ताकि वहां भी चीनी कॉलोनियां बसाई जा सकें। कई जगह लोगों में असंतोष भी दिख रहा है।