बाजार में जारी रिकॉर्ड तोड़ बढ़त का सिलसिला
Image Credit: Shortpedia
रिकॉर्ड स्तर पर बंद होने के बाद आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन को शेयर बाजार दोबारा उच्च स्तर पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 269.92 अंकों की तेजी के साथ 58399.87 के स्तर पर खुला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 73.70 अंकों की बढ़त के साथ 17397.30 के स्तर पर खुला। कारोबार में 1456 शेयरों में तेजी आई, 409 शेयरों में गिरावट आई और 122 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।