देबाशीष चटर्जी बने माइंडट्री के सीईओ, एमडी
Image Credit: shortpedia
IT कंपनी 'माइंडट्री लिमिटेड' ने कॉग्निजेंट के पूर्व कार्यकारी देबाशीष चटर्जी को मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एवं प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की शुक्रवार को घोषणा की। कंपनी ने लार्सन ऐंड टुब्रो के सीईओ एवं एमडी एस. एन. सुब्रमण्यन को गैर कार्यकारी वाइस चेयरमैन बनाया है।. कंपनी ने कहा कि दोनों नियुक्तियां शुक्रवार से प्रभावी हैं। बता दे कि एलऐंडटी ने हाल ही में माइंडट्री का अधिग्रहण किया है।