पेट्रोल-डीजल महंगे होने के बावजूद महंगाई न बढ़ने पर RBI गवर्नर ने दिया जवाब
Image Credit: Shortpedia
बजट के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने सोमवार को प्रेस कांफ्रेेंस करते हुए कहा,'बजट में पेट्रोल और डीजल पर टैक्स बढ़ाए जाने के बाद इनकी कीमतों में मामूली बढ़ोत्तरी हुई,लेकिन महंगाई पर अभी इस फैसले का असर नहीं हुआ है,मौद्रिक नीति समिति की बैठक अगस्त के पहले हफ्ते में होने जा रही है।हमारी आंतरिक टीम पेट्रोल और डीजल की बढ़ी हुई कीमतों का महंगाई पर असर का विश्लेषषण करेगी।"