बैंकों में हड़ताल के कारण एक बार फिर ठप होगा कामकाज, इस दिन होगी हड़ताल
Image Credit: Business Today
सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के निजीकरण के विरोध में देशभर के बैंक फिर हड़ताल पर जाएंगे। अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ की केंद्रीय कमेटी ने इस हड़ताल में शामिल होने का निर्णय लिया है। बैंकों की ये हड़ताल 23 फरवरी और 24 फरवरी 2022 को होगी। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने दो सरकारी बैंकों के निजीकरण के विरोध में 15 मार्च और 16 मार्च 2021 को हड़ताल की थी।