देश की अर्थव्यवस्था को बड़ा झटका, 5 सालों के सबसे निचले स्तर पर पहुंची GDP
Image Credit: Shortpedia
शुक्रवार को केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय के द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2018-19 में देश की GDP वृद्धि दर 5.8% रही, जो पिछले 5 सालों में GDP का ये सबसे निचला स्तर है. वहीं आंकड़ों के अनुसार, देश की आर्थिक विकास दर घटने का मुख्य कारण एग्रीकल्चर और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की वृद्धि दर में कमी है. भारत की तिमाही GDP ग्रोथ अब दुनिया में सबसे तेज नहीं रही क्योंकि जनवरी-मार्च तिमाही में चीन की ग्रोथ 6.4% रही थी.