माइक्रोसॉफ्ट ने जापान के कर्मचारियों का मन मोहा, जानें क्या हुआ ऐसा
Image Credit: Shortpedia
आईटी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने जापान में नया प्रयोग किया जहाँ कर्मचारियों को सप्ताह में केवल 4 दिन काम करवाया गया और 3 दिन की छुट्टी दी। नतीजे उम्मीद से कहीं अधिक बेहतर आए क्योंकि कर्मचारियों की उत्पादन क्षमता में 40% की बढ़ोतरी देखी गई। इस प्रयोग से 59% कम कागज, बिजली की खपत में 23% की गिरावट देखी गई और 94% कर्मचारी इस फैसले से खुश नजर आ रहे हैं।