2020 में भारतीय कर्मचारियों के वेतन में 10% से भी अधिक बढ़ोतरी संभव
Image Credit: Shortpedia
आयरलैंड की एडवाइजरी कंपनी विलिस टॉवर्स वॉटसन ने नई रिपोर्ट जारी करते हुए कहा है कि साल 2020 तक भारतीय कर्मचारियों के वेतन में 10% तक की बढ़ोतरी संभव है। एग्जीक्यूटिव लेवल के कर्मचारियों के वेतन में 10.1%, मध्यम स्तर पर 10.4% और श्रमिकों के वेतन में अगले साल 10.3% वृद्धि का अनुमान है। साल 2019 में अभी तक कर्मचारियों के वेतन में 9.9% तक की वृद्धि देखी गई है।