फ्लिपकार्ट और संस्थापकों पर लग सकता है 10,600 करोड़ का जुर्माना
Image Credit: Shortpedia
फ्लिपकार्ट और इसके संस्थापकों पर ईडी करीब 10,600 करोड़ रुपये का जुर्माना लगा सकता है। ईडी ने फ्लिपकार्ट के संस्थापक बिन्नी बंसल, सचिन बंसल और निवेशक टाइगर ग्लोबल को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इन पर विदेशी निवेश कानूनों के उल्लंघन का आरोप है। आरोप है कि कंपनी ने विदेशी निवेश हासिल किया। फिर डब्ल्यूएस रिटेल ने वेबसाइट पर कंज्यूमर्स को सामान बेचा। जबकि ये प्रक्रिया कानूनन प्रतिबंधित है।