फ्रांस में 30 फलों और सब्जियों की प्लास्टिक पैकेजिंग पर लगा प्रतिबंध
Image Credit: Yahoo
फ्रांसीसी सरकार ने 30 फलों और सब्जियों की प्लास्टिक पैकेजिंग पर प्रतिबंध लगाया। पर्यावरण मंत्रालय के मुताबिक, प्लास्टिक कचरे को कम करने के लिए फ्रांस जनवरी 2022 से लगभग सभी फलों और सब्जियों के लिए प्लास्टिक पैकेजिंग पर प्रतिबंध लगाएगा। फरवरी 2020 के कानून को लागू करते हुए, सरकार ने लगभग 30 फलों और सब्जियों की एक सूची जारी की, जिन्हें 1 जनवरी से बिना प्लास्टिक पैकेजिंग के बेचना होगा।