चोकसी बोला- मेरी तबीयत खराब, फिर से सता रहा है अपहरण का डर
Image Credit: tv9hindi
भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को डर है कि उसे किडनैप करने की साजिश की जा रही है। उसे एंटीगुआ से गुयाना ले जाने की कोशिश की जा रही है, जहां से उसे गैरकानूनी और अवैध तरीके से ले जाया जा सकता है। चोकसी ने कहा है कि, 'मेरा एक बार फिर से अपहरण किया जा सकता है और गुयाना ले जाया जा सकता है, जहां भारतीय उपस्थिति मजबूत है।