जीडीपी ग्रोथ रेट 1.9 फीसद रहने की उम्मीद, मार्च में सर्विसेज पीएमआई में गिरावट
Image Credit: Shortpedia
प्रेस कॉन्फ्रेंस में शक्तिकांत दास बोले- 27 मार्च के बाद मैक्रोइकोनॉमिक स्थिति में कमी आई। भारत की जीडीपी ग्रोथ रेट 1.9 फीसद रहने की उम्मीद है। मार्च में सर्विसेज पीएमआई में गिरावट दर्ज की गई। मार्च 2020 में निर्यात की स्थिति काफी ज्यादा खराब रही। लॉकडाउन के बावजूद कृषि क्षेत्र में बुवाई की स्थिति बेहतर रही है। सामान्य मानसून के अनुमान से ग्रामीण क्षेत्रों से बेहतर मांग की उम्मीद है।