जीडीपी की समान अवधि में पिछले वर्ष की पहली तिमाही के मुकाबले आया सुधार
Image Credit: Shortpedia
2021-22 की पहली तिमाही में 2011-12 की स्थिर कीमतों के आधार पर देश की जीडीपी पिछले वर्ष की इस तिमाही की तुलना में 20.1% के उछाल के साथ 32.38 लाख करोड़ रुपये पहुंची। इस दौरान मैन्यूफैक्चरिंग में 49.6 प्रतिशत और कंस्ट्रक्शन (निर्माण) में 68.3 प्रतिशत का उछाल देखा जा रहा है। खनन में 18.6 प्रतिशत और व्यापार, होटल, यातायात और संचार सेवाओं में 34.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई है।