सस्ता हुआ सोना वायदा, जानिए प्रति किलोग्राम चांदी की कीमत
Image Credit: Shortpedia
आज एमसीएक्स पर सोना वायदा 47,360 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा। चांदी गिरकर 63051 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। सोना उच्चतम स्तर (56200 रुपये प्रति 10 ग्राम) से फिलहाल 8,840 रुपये नीचे है। आज हाजिर सोने का दाम गिरकर 1,796.03 डॉलर प्रति औंस पर रहा। डॉलर इंडेक्स बढ़कर 93.052 पर कारोबार कर रहा था। चांदी गिरकर 23.73 डॉलर प्रति औंस हो गई। वहीं प्लैटिनम गिरकर 1005.97 डॉलर पर रहा।