उच्चतम स्तर से करीब 9 हजार रुपये सस्ता हुआ सोना वायदा, चांदी की कीमतें बढ़ीं
Image Credit: Amar Ujala
एमसीएक्स पर सोना वायदा 47,223 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा। चांदी 0.22% तेज होकर 63,598 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। सोना पिछले साल के उच्चतम स्तर 56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम से करीब नौ हजार रुपये नीचे है। पिछले सत्र में सोना वायदा 0.47% और चांदी 0.54% बढ़े थे। बता दें पिछले कुछ दिनों में सोना बहुत अस्थिर रहा है। पिछले हफ्ते सोने में कुछ रिकवरी देखने को मिली।