सोने की कीमतों में आज फिर आई गिरावट, चांदी की कीमतों में वृद्धि
Image Credit: India TV News
सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सोने की कीमतों में एक बार फिर गिरावट आई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर आज अप्रैल वायदा सोने का भाव 0.08 फीसदी प्रति 10 ग्राम गिरा। वहीं, एमसीएक्स पर मई वायदा चांदी की कीमत में 0.21 फीसदी प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी दर्ज की। अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में सोने की दरें आज स्थिर थीं क्योंकि निवेशकों की नजर रूस-यूक्रेन में जारी जंग के घटनाक्रम पर थी।