गूगल ने बढ़ाये चीन की तरफ कदम, चीनी ई कॉमर्स कंपनी में करेगा 55 करोड़ डॉलर निवेश
Image Credit: ANITH
भगवान के पते के अलावा हर सवाल का जवाब बताने वाले गूगल ने अब चीन में अपने पाँव पसारने की मुहिम तेज कर दी है. वह गूगल का विस्तार करने के लिए वह चीनी ई-कॉमर्स कंपनी जेडी डॉट कॉम में 55 करोड़ डॉलर निवेश करने की तैयारी कर रही है. इन दोनो के साथ आने से लोगों को बेहतरीन शॉपिंग अनुभव मिल सकेगा. और साथ ही ग्राहकों को बेहतर प्रोधोगिकी और डाटा का अनूठा संगम भी मिलेगा. जेडी डॉट कॉम की तकनीक इतनी शानदार है कि इनके स्टोर में आदमी नही रोबोट काम करते है.