जेलों में पेट्रोल पंप खोल रही सरकार, कुरुक्षेत्र से हुई शुरुआत
Image Credit: Newsbyte
हरियाणा सरकार राज्य के जेलों में पेट्रोल पंप लगाने पर विचार कर रही है। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर कुरुक्षेत्र जेल में एक पेट्रोल पंप खोला गया है। 31 मई से शुरू हुआ यह पंप कैदियों द्वारा संचालित होता है और यहां कोई भी आकर अपने वाहन में ईंधन डलवा सकता है। कुरुक्षेत्र के बाद अब अंबाला (दो पेट्रोल पंप), यमुनानगर, करनाल, झज्जर, फरीदाबाद, गुरुग्राम, भिवानी, जींद और हिसार के भी जेलों में पेट्रोल पंप खोलने की तैयारी है।