मोदी सरकार ने भारतीय उद्योग को दिया झटका, स्टिमुलस पैकेज देने से किया इनकार
Image Credit: shortpedia
गुरुवार को हीरो माइंडमाइन समिट 2019 को संबोधित करते हुए मुख्य आर्थिक सलाहकार कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यन ने इकोनॉमी के लिए कोई स्टिमुलस पैकेज देने से इंकार करते हुए कहा कि प्रॉफिट हुआ तो निजी और लॉस हुआ तो सार्वजनिक का यह सिद्धांत ठीक नहीं है. बुरे दौर में इंडस्ट्री को सरकार से समर्थन की उम्मीद करना नुकसानदेह साबित हो सकता है. थोड़ी बहुत सुस्ती के बावजूद भी भारत की वैश्विक अर्थव्यवस्था महज 2-2.5% की दर से आगे बढ़ रही है.