मोदी सरकार के फैसले ने 1.12 लाख सैन्यकर्मियों को किया नाखुश
Image Credit: Punjab Kesari
केंद्र में सत्तारूढ़ मोदी सरकार ने अपने फैसले से 1.12 लाख जवानों को नाखुश कर दिया है. नाखुश की वजह वित्त मंत्रालय द्वारा सैनिकों की सैन्य सेवा वेतन दिए जाने की बहुप्रतीक्षित मांग को खारिज करना है. सैन्य सूत्रों ने मंगलवार को पीटीआई को जानकारी दी. उन्होंने बताया कि वित्त मंत्रालय ने अपने इस फैसले से 1.12 लाख जवानों को प्रभावित किया है. वहीं थलसेना तुरंत इस मामले की समीक्षा करेगा. बता दें कि रक्षा मंत्रालय भी इस फैसले से खुश नही है.