इराक में खुला बिल्लियों का होटल
Image Credit: pixabay
जब एक और दुनिया में आतंकी संगठन लोगों को मार रहा है वहीं इराक में भी 39 भारतीयों को ISIS ने मार दिया था. इसी बीच इराक से एक चौंकाने वाली खबर आई है वहां रहने वाले अहमद मकी ने बिल्लियों के लिए होटल बनाया है. बिल्लियों से प्रेम करने वाले मकी ने यह होटल अपने घर के दो कमरों में ही बनाया है. इसमें बिल्लियों के रहने के लिए एसी सहित सभी सुविधाएं हैं. ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि वह बाकी लोगों को बिल्लियों को गोद लेने के लिए प्रेरित करना चाहते हैं.