देश में मकानों की कीमतें बढ़ीं, इस मामले में 51वें स्थान पर भारत
Image Credit: Financial Express
नाइटफ्रैंक की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में मकानों की कीमतें इतनी बढ़ रही हैं कि सालाना बढ़ोतरी के मामले में भारत दुनियाभर के देशों में 51वें स्थान पर पहुंचा। 2021-22 की अक्तूबर-दिसंबर तिमाही में देश में मकानों की कीमतों में 2.1% का इजाफा हुआ। बता दें 2020 की जनवरी-मार्च में भारत में मकानों की कीमतों में 2% का इजाफा हुआ। हालांकि, दूसरी तिमाही में इसमें 1.9% की गिरावट आई थी।