हुरुन ग्लोबल सूची : शीर्ष 500 मूल्यवान कंपनियों में 12 भारतीय
Image Credit: Bloomberg quint
दुनिया की शीर्ष-500 मूल्यवान कंपनियों में 12 भारतीय हैं। घरेलू कंपनियों में रिलायंस सबसे ऊपर है। हुरुन ग्लोबल 500 सूची में 48 कंपनियां इस बार बाहर हुई। 2020 में 480वें स्थान पर रहने वाली आईटीसी भी शामिल है। आईफोन बनाने वाली कंपनी एपल 2.44 लाख करोड़ डॉलर पूंजी के साथ दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी है।हुरुन की इस सूची में दुनिया की 39 सरकारी कंपनियों को जगह मिली है। इसमें एसबीआई अकेली भारतीय कंपनी है।