IAS ऑफिसर राजीव बंसल बने Air India चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर
Image Credit: Shortpedia
आज वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राजीव बंसल ने एयर इंडिया के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर के पद का कार्यभार संभाला है। राजीव बंसल 1988 बैच के नागालैंड कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी हैं। 1986 में आईआईटी, दिल्ली से स्नातक करने वाले राजीव बंसल पहले इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में भी रह चुके हैं, जहां वो डिजिटल भुगतानों, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, आधार और इंटरनेट अभिशासन का कार्य देख चुके हैं।