आईसीआईसीआई बैंक की एमडी चंदा कोचर ने अपने पद से दिया इस्तीफा
Image Credit: HuffPost India
काफी उतार चढ़ावों के बाद आखिकार आज आईसीआईसीआई बैंक की मैनेजिंग डायरेक्टर चंदा कोचर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. पिछले दिनों उन पर आरोप लगा था कि उन्होंने विडियोकॉन को बैंक के द्वारा 3250 करोड़ रुपये का लोन दिलवाया था. जिसमे उनके पति दीपक कोचर और उनके देवर का नाम भी शामिल था. मामले की जांच बाद में प्रवर्तन निदेशालय और सीबीआई को सौंप दी गयी थी. चंदा कोचर की जगह संदीप बक्शी बैंक के नए एमडी होंगे